हिंदुओं के प्रसिद्ध आस्था केंद्र हरिद्वार में एक लड़की के गंगा स्नान का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में लड़की बिकनी पहनकर गंगा में डुबकी लगाती दिख रही है. यह वीडियो गंगा के हरकी पैड़ी घाट का बताया जा रहा है. सबसे पहले एक स्थानीय न्यूज इंस्टाग्राम पेज पर इसे अपलोड किया गया. इसके बाद एक्स पर @ImSoniya24 नाम के यूजर ने बिकनी गर्ल के नहाने का वीडियो अपलोड करते हुए सवाल उठाए हैं.
इन दो प्लेटफॉर्म पर वीडियो आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से सर्कुलेट हो रहा है. तमाम लोग इस ड्रेस में मां गंगा में डुबकी लगाने को लेकर सवाल उठाए हैं. कुछ लोग इसे महिला की ड्रेसिंग को लेकर जानबूझकर सवाल उठाने की बात कही है.
हालांकि यह वीडियो किस दिन का है, बिकनी में नहाने वाली लड़की कौन है, इस बारे में किसी भी पोस्ट में स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी गई है. न्यूज18हिंदी ने यह खबर पूरी तरीके से सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की है. इस वीडियो को लेकर न्यूज 18 किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है.
Location : Haridwar.
— Barkha Trehan 🇮🇳 / बरखा त्रेहन (@barkhatrehan16) September 15, 2026
Madam: My Body My Choice
Your take ?? pic.twitter.com/Z4k9yYwHGm
एक्स यूजर @Riya6590 ने लिखा- ‘बहुत शर्मनाक हरकत है, गंगा जी को अपवित्र कर रहे हो, इसने हक दिया.’
एक्स यूजर @neeraj_pande ने लिखा- ‘अरे ये सब करना है तो महिला घाट पर जाओ’
एक्स यूजर @shivdhiman201 ने लिखा- ‘लोगों को इस बारे में ध्यान देने की जरूरत है, जहां दुनिया अपनी नादियों पर गंगा आरती कर रहे है वहां हम लोग अपनी गंगा जी का अपमान कर रहे हैं’
एक्स यूजर @1988Dablu11745 ने लिखा- ‘ये पक्का उच्च कोटि से होगी. क्योंकि निम्न कोटि के लोग ऐसी ओछी हरकत नहीं करते.जय गंगा मैया की’
वहीं कुछ लोगों ने बिकनी में लड़की के नहाने को कुछ भी गलत नहीं बताया है. उनका कहना है कि लड़के अंडरवियर में गंगा स्नान करते हैं तो उसपर कोई सवाल नहीं उठाता है.
वहीं कुछ लोगों ने बिकनी में लड़की के नहाने को कुछ भी गलत नहीं बताया है. उनका कहना है कि लड़के अंडरवियर में गंगा स्नान करते हैं तो उसपर कोई सवाल नहीं उठाता है.
एक्स यूजर @AbhayKu49536483 ने लिखा- ‘जी बिल्कुल, ऐसे कपड़ों में किसी को भी पानी में नहीं उतरना चाहिए. पर लड़के के अंतर्वस्त्र पर आपन टिप्पणी नहीं की.’
एक अन्य एक्स यूजर @Brij19101970 ने लिखा- ‘और जब लड़के कच्छे में नहाते हैं तब क्या फूल बिखरते हैं ?’
ऋषिकेश में बिकनी में गंगा स्नान पर हुआ था विवाद
याद करा दें कि पिछले साल अक्टूबर में ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला के पास एक विदेशी महिला बिकनी पहन कर गंगा में डुबकी लगा रही थी. इस दौरान वह ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप भी कर रही थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद काफी विवाद हुआ था. सोशल मीडिया पर लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग कर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की थी.

इससे पहले ऋषिकेश में ही 24 अप्रैल 2024 को भी विदेशियों का अर्धनग्न हालत में गंगा में डुबकी लगाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बिकनी पहनी महिलाएं भी शामिल थीं.